मानिकपुर: चित्रकूट के लालापुर आश्रम में बाबा और थाना प्रभारी के बीच नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट-रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित लालापुर आश्रम में बाबा और थाना प्रभारी के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो गुरुवार दोपहर 3 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में थाना प्रभारी सख्त लहजे में बातचीत करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि भरतदास नामक व्यक्ति के पहुंचने के बाद विवाद बढ़ा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं है।