दतिया नगर: स्मार्ट मीटर क़े नाम पर बिजली उपभोक्ताओं को किया जा रहा परेशान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप आंदोलन की चेतावनी दी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आरोप लगाया जिले में बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से स्मार्ट मीटर लगा जा रहे हैं और स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है अभी महीने भर में कई जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट मीटर लगने क़ेबादयदि बिलों में गड़बड़ी हुई और उपभोक्ताओं को परेशान किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी.