जौनपुर: रेहठी पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरा चौराहे पर कार से रौंद कर हत्या करने के मामले में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि पुलिस और पीडित परिवार को आमने-सामने बैठ कर बातचीत की गई। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया