अररिया: अररिया में टोल टैक्स के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिरा, 3 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 19, 2026 अररिया फारबिसगंज मार्ग में टोल टैक्स के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिरने से बाइक सवार 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है।