कासगंज: कासगंज में अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पटेल ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
भारत स्काउट्स एवं पटेल ग्रुप कासगंज द्वारा विशेष जागरूकता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कासगंज जंक्शन और कासगंज सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 309-ए पर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को रेलवे फाटकों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।