नवादा: नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर में दी गई नशामुक्ति की शपथ
Nawada, Nawada | Jun 17, 2026 नवादा द्वारा समाहरणालय परिसर में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।