फारबिसगंज: कुशमाहा में पूर्व प्रखंड प्रमुख रायबहादुर केसरी की मनाई गई पुण्यतिथि
फारबिसगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख बीजेपी नेता व समाजसेवी स्वर्गीय रायबहादुर केसरी की 12 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम कुशमाहा पंचायत स्थित उनके पैतृक गांव रामगंज में आयोजित किया गया. पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. शनिवार को 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुखिया पूजा कुमारी आदि मौजूद थें.