फारबिसगंज: फारबिसगंज के गुरुद्वारे में गुरु नानक देव की जयंती मनाई गई, विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया
फारबिसगंज के गुरुद्वारा में शुक्रवार को दस बजे से गुरुनानक देव जी की जयंती पर विशेष प्राथना सभा का आयोजन किया गया. हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाया जाता है.कहते हैं कि इस दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था. गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है.इस मौके पर फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी आदि मौजूद थे.