फारबिसगंज: फारबिसगंज के काली मेला ग्राउंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, अमीन को जमीन नापने का निर्देश
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के काली मेला ग्राउंड से अतिक्रमण हटाया जाएगा.फारबिसगंज एसडीओ के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर सीओ कार्यपालक पदाधिकारी आदि अधिकारियों ने अतिक्रमित जमीन का जायजा लिया.अमीन को जमीन नापी का आदेश दिया गया है. वहीं अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने का आदेश पहले ही दी जा चुकी है.अधिकारियों द्वारा शनिवार को 11 बजे निरीक्षण किया गया.