कालीबाग थाना क्षेत्र के सुपूरिया रोड स्थित एक जनरल स्टोर में आज 8 जुलाई मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में छह से सात अज्ञात चोर शामिल थे, जिनमें से एक चोर दुकान के अंदर घुसा जबकि बाकी बाहर निगरानी करते रहे।