बेतिया: जुरा गांव में पागल कुत्ते के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, जीएमसीएच में भर्ती
आज 7 जुलाई सोमवार शाम करीब 4 बजे भैरोगंज थाना क्षेत्र के जुरा गांव में एक पागल कुत्ते के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान जगरनाथ गिरी की पत्नी बिधा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बिधा देवी घास काटने खेत जा रही थीं, तभी एक पागल कुत्ता जो खेत में छिपा हुआ था, अचानक उन पर टूट पड़ा। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई