सदर: अंबेडकर जयंती पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आइसा का 'समता अधिकार मार्च', उठी सामाजिक न्याय की मांग
Sadar, Allahabad | Apr 14, 2026
भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में 'समता अधिकार मार्च' निकाला। छात्रसंघ भवन से शुरू होकर यह मार्च विधि संकाय स्थित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। छात्रों ने शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव समाप्त करने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की मांग की।