बैरसिया: तीन इंजन की सरकार पर कांग्रेस का हमला, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 की यात्री सुविधाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर-6 से बाहर निकलने वाली यात्रियों को 250 से 300 मीटर दूर बने ऑटो स्टैंड तक बारिश जलभराव और कीचड़ के बीच पैदल चलना पड़ता है|