रामपुर: रामपुर पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा के लिए आयोजित 'वॉकथॉन' को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Rampur, Rampur | Nov 16, 2025 रविवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 'यातायात माह–2025' के अंतर्गत रामपुर में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा वॉकथॉन” का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से शुरू हुई इस वॉकथॉन को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।