रामपुर: ग्राम थूनापुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में कारपेंटर की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Nov 16, 2025 रविवार को सुबह 11 बजे के आसपास भोट निवासी 45 वर्षिय कारपेंटर मुहम्मद आसिफ मोटरसाइकिल से कही जा रहे थे। ग्राम थूनापुर में इम्पेक्ट कालेज के निकट दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकरा गई। हादसे में मुहम्मद आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।