रामपुर: शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के विभाजन पर राजनीतिक दलों के साथ ADM की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई
Rampur, Rampur | Nov 15, 2025 शनिवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्भाजन की समय-सारणी की जानकारी दी गई।