झालरापाटन: श्रावण शनिवार पर शनि मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने शनि देव और हनुमान जी की विशेष पूजा की
झालरापाटन में श्रावण मास के शनिवार को शनि देव और हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव का तिल के तेल से अभिषेक किया और काले तिल, उड़द, नीले पुष्प तथा सरसों का तेल अर्पित किया। वहीं, हनुमान मंदिरों में सिंदूर, चमेली का तेल, लाल चोला, नारियल और लड्डुओं का