चायल: नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कौशाम्बी। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह 8 बजे नेवादा ब्लॉक परिसर व सेवढां में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।