बिसौली: बरीपुरा गांव के किसान ने बताया, आलू के गिरते दाम से किसान परेशान, खेतों में मेहनत और मंडी में मायूसी
बदायूं की बिसौली तहसील क्षेत्र के किसानों ने इस बार आलू की कीमतों में भारी गिरावट पर चिंता जताई है। बरीपुरा गांव के किसानों ने गुरुवार को 12 बजे करीब बताया कि बाजार में आलू के दाम इतने कम हैं कि खेती की लागत तक नहीं निकल पा रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।