रामगढ़: नावाडीह में खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, ओपनिंग मैच में नावाडीह बीएसएनल ने दर्ज की जीत
Ramgarh, Palamu | Aug 20, 2026 रामगढ़ प्रखंड के हुटार पंचायत के नावाडीह के सरईआमा के मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायत समिति सदस्य पति मनोज प्रसाद, विशिष्ट अतिथि मुखिया पति नागेंद्र राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर कार्यक्रम की शुरुआत की।