सुखेर थाना क्षेत्र के फार्महाउस में महिला से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों करण सिंह और हितेश को जिला कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है। पीड़िता मुंबई की रहने वाली है, जिसे नौकरी का झांसा देकर उदयपुर बुलाया गया और फार्महाउस में बंधक बनाकर 12 जनवरी की रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की जांच प्रशिक्षु RPS जगदीश कुमार कर रहे हैं।