एसपी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से शिकायतों की निगरानी कर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।