जगदलपुर: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने जगदलपुर में सम्प्रेक्षण गृह बालक एवं बालक गृह का किया औचक निरीक्षण
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा प्रथम बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकरियों की बैठक र्ली एवं बाल देखरेख संस्था बालक सम्प्रेषण गृह एवं बालक गृह का औचक निरीक्षण किया व संस्था में निवासरत बच्चों से उनकी रुचि एवं संस्था के मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जाना।