चायल: मूरतगंज में मोहर्रम जुलूस का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मूरतगंज/कौशाम्बी। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे कस्बा मूरतगंज और महगांव पहुंचकर मोहर्रम जुलूस एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।