इटावा: तुलसी अड्डा में शराबी पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, थाने पहुंची पत्नी का पुलिस ने कराया मेडिकल
Etawah, Etawah | Mar 17, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के तुलसी अड्डा में शराबी शैलेंद्र ने अपनी पत्नी अलका को मारपीट कर चोटिल कर दिया। पीड़ित पत्नी के रिश्तेदार उसे फ्रेंड्स कॉलोनी थाने लेकर पहुँचे, और महिला ने अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। जिसके चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए, महिला का मेडिकल परीक्षण करवा कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।