पांडू: कुटमु में अवैध बालू भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 4,800 CFT बालू जब्त; प्राथमिकी दर्ज
Pandu, Palamu | Jun 27, 2026 अवैध खनन और बालू के अवैध भंडारण के खिलाफ पांडू अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौजा कुटमु में 4,800 CFT अवैध बालू जब्त किया है। मामले में अंचल अधिकारी के आवेदन पर पांडू थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।