मिर्ज़ापुर: बाइक सवार बदमाशों ने कतवारू का पूरा मोहल्ले में पूर्व प्रधान की गोली मारकर की हत्या, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पूरा मोहल्ले में आम घाट के देवरी के रहने वाले पूर्व प्रधान राजीव सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बाइक सवार घटना के बाद भागने लगे लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक राजीव सिंह ने इसके पहले भी अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कटरा कोतवाली में तहरीर दी थी।