पट्टी: बाभनपुर गांव की महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, रूट प्योर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ₹14 हजार नकद और झुमके ठगे
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बाभनपुर गांव की निवासी कुसुम गुप्ता ने बीते मंगलवार को पट्टी पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो महिलाओं ने उन्हें रूट प्योर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14,000 रुपये नकद और सोने के झुमके ठग लिए। कुसुम गुप्ता ने बताया कि वह बाभनपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती हैं। करीब एक माह पहले प