शामली: शामली का दिल्ली रोड अतिक्रमण का अड्डा बना, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Shamli, Shamli | Jun 14, 2026 रविवार की दोपहर 1 बजे शामली में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें शहर के दिल्ली रोड पर दुकानों के बाहर शाम के समय किया जाने वाला अतिक्रमण दिखाया गया। बताया जा रहा है कि शाम को दुकानों के सामने ठेले और अवैध पार्किंग का स्तर इतना बढ़ जाता है कि सड़क भी सिमट जाती है। स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।