सारठ प्रखंड में शनिवार शाम 4 बजे तक पंचायत समिति की चली बैठक में शिमला पंसस रघुनंदन सिंह ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के धीमे काम पर सवाल उठाया। कहा बाल विकास परियोजना कर्मी की सुस्ती से प्रखंड क्षेत्र के हजारों छात्राएं लाभ से वंचित रह जाएगी। बताया कि 8वीं से 12वीं तक के 12000 छात्राओं का नाम पोर्टल पर दर्ज करना है जबकि करीब 2800 ही दर्ज हुआ है।