देहरादून: BJP विधायक खजान दास ने दून लाइब्रेरी देहरादून में अधिकारियों के साथ की बैठक, मानसून की तैयारियों पर हुई चर्चा
बीजेपी विधायक खजान दास ने आगामी मॉनसून की तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने अधिकारियों से समय से मानसून की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विधायक खजान दास ने बताया कि बैठक में स्मार्ट सिटी,नगर निगम,लोक निर्माण विभाग,सिंचाई विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.