देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने विधायक हॉस्टल, देहरादून में अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने पीड्ब्लूडी अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओँ की बैठक ली। बैठक में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में बहुप्रतीक्षित आउटर रिंग रोड के निर्माण पर चर्चा की गई। "डाकोटा पुल" से "चांचक पुल" तक आउटर रिंग रोड का निर्माण पीडब्लूडी की ओर से किया जा रहा है।