देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय, देहरादून में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की ली बैठक, दिए निर्देश
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने के उद्देश्य से दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनने और सभी के लिए सीट बेल्ट के नियम को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक एवं अपडेट करने के भी निर्देश दिए।