देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट, देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी डा. सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकांश शिकायतें पेंशन, पेयजल, सड़क पर अतिक्रमण, मोबाईल टावर लगवाने, भूमि का मुआवजा समेत कई शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही जिलाधिकारी ने निस्तारण किया। जबकि कुछ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।