कांके: अरगोड़ा में मंडा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो हुईं शामिल
Kanke, Ranchi | May 3, 2026 अरगोड़ा में आयोजित मंडा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शनिवार की रात करीब नौ बजे मेयर रोशनी खलखो शामिल हुईं। इस मौके पर पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडा पूजा झारखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है