प्रतापपुर: अग्निवीर भर्ती 2026-27: सूरजपुर में निःशुल्क पूर्व-प्रशिक्षण 01 मई से शुरू होगा
भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो चुकी है। संभावित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून 2026 में आयोजित होगी। युवाओं को बेहतर तैयारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।