बहराइच: पर्दा हाउस के पास से थाना दरगाह पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम का चोरी से अपहरण करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित पर्दा हाउस के पास से एक 3 वर्षीय मासूम का चोरी से अपहरण करने के मामले में एक अभियुक्त को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना थाना दरगाह पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त नरेश को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया है।