बहराइच: तेजाफटा के पास पैसा खुल्ला करवाने जा रहे किशोर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, किशोर की हुई मौत
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजाफटा के पास पैसा खुल्ला करने के लिए किशोर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे किशोर घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।