सहारनपुर के भगत सिंह चौक निकट बडतला यादगार मोहल्ले में शातिर चोर ने सोमवार रात्रि 8:00 बजे रिक्शा में बैठी महिला का मोबाइल छीन लिया। तुरंत महिला के बेटे ने शोर मचाया, जिसे सुनकर गली के राहगीर और दुकानदार हरकत में आ गए। कुछ ही दूरी पर चोर को घेरकर पकड़ लिया गया और मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।