गोविंदगढ़: रामगढ़ बचाओ समिति की अहम बैठक में नेशनल हाईवे 248 पर रेलवे पुल के विरोध में उठी आवाज, बाईपास की मांग तेज
रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड स्थित यादव समाज मंदिर में रविवार दोपहर तीन बजे रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारी, किसान और दुकानदार बड़ी संख्या में शामिल हुए और कस्बे के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।