मथुरा: वृन्दावन में मां के साथ यमुना स्नान कर रही बालिका डूबी, पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश
वृन्दावन कोतवाली इलाके में यमुना नदी के जुगल घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया,जहां कार्तिक माह में अपनी मां के साथ आई बच्ची यमुना दर्शन और स्नान के दौरान अंधेरा होने के चलते गहरे पानी में डूब गई। बताया गया कि बांके बिहारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतनछतरी की रहने वाली 8 वर्षीय दीपांशी अपनी मां के साथ मन्दिर दर्शन करने के बाद जुगल घाट पहुंची