पुखरायां कस्बे के किदवई नगर मोहल्ला निवासी देवीचरण रविवार रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पटेल चौक के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।