सरस्वती पूजा को लेकर चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक युवाओं की टोली पंडाल निर्माण और सजावट में जुटी हुई है। गुरुवार देर शाम करीब नौ बजे तक कई स्थानों पर लाइटिंग, सजावट और पंडाल को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। इस वर्ष सरस्वती पूजा केवल मोहल्लों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थान