धार: धार के ट्रेचिंग ग्राउंड के पास दो खेतों में लगी भीषण आग
Dhar, Dhar | Mar 25, 2025 धार के ट्रेचिंग ग्राउंड के पास दो खेतों में लगी भीषण आग।मंगलवार शाम 4:00 बजे धार के ट्रैचिंग ग्राउंड के पास दो खेतों में भीषण आग लग गई। हालांकि, खेतों में पहले ही गेहूं की फसल कट चुकी थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग की लपटें तेज हवा के चलते और बढ़ गईं, जिससे आसपास के किसानों में दहशत का माहौल बन गया था।