छतरपुर एसपी ने सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज मोहल्ले से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 315 बोर देशी कट्टा, पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखे और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।