बदायूं: गणेश विसर्जन पर उमड़ा जन सैलाव, गणपति बप्पा मोरिया के नारे के साथ शोभायात्रा लेकर कछला को निकले
Budaun, Budaun | Sep 20, 2026 बदायूं में गणेश महोत्सव के बाद घरों और मोहल्ले में गणेश जी की मूर्ति लोगों ने विराजमान की थी और 5 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की। इस दौरान मोहल्ला और घरों में लोगों ने कार्यक्रम भी किये है और गणपति को विराजमान कर उनकी पूजा अर्चना की। उसके बाद अब आज रविवार को लोग कछला में गणेश जी का विसर्जन करेंगे। शहर में गणपति की मूर्ति के साथ लोग शोभायात्रा निकाल रहे हैं।