अररिया: अररिया में राजद ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ धरना दिया, सरकार पर किया हमला
Araria, Araria | Jun 17, 2026 अररिया में बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अररिया समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।