जगदीशपुर: कौंरा गांव के तालाब से एक महिला का शव बरामद, पहचान की कोशिश में जुटी जगदीशपुर पुलिस
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में गहरे तालाब से पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला, तो वह काफी हद तक क्षत-विक्षत हो चुका था। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत करीब चार से पांच दिन पहले ही पानी में डूबने से हो चुकी थी। महिला के शरीर पर किसी भी तरह के मारपीट य