मंझनपुर: कौशाम्बी में जिला पंचायत बैठक बनी रणभूमि, टेंडर घोटाले के आरोप पर सदस्यों ने किया जोरदार वॉकआउट
मंझनपुर जिला पंचायत में आयोजित जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान विकास कार्यों में अनियमितता और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया, जिसके बाद नाराज सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। बैठक में पहुंचे जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की लगातार उपेक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।