प्रतापगंज: सुरजापूर में अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, पानी से घिरे चार ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा
प्रतापगंज प्रखंड के सुरजापूर पंचायत में अधूरा पड़ा नाला निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। गुदरी हाट से पश्चिम बहलोल जाने वाले मार्ग पर स्वर्गीय मोती अंसारी के घर से फकरे आलम के घर तक पीसीसी सड़क पर पिछले कई महीनों से करीब एक फीट गंदा पानी जमा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों